अमरोहा
अमरोहा में दहेज एक्ट में पति समेत चार पर केस
शादी के बाद कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जहां एक महिला ने ससुराल वालों पर कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 30 अगस्त 2023 को मोहल्ले के ही रहने वाले दिलशाद के साथ की थी।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले जेबा को कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे मायके से दो लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बना रहे थे।जेबा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 13 फरवरी की रात पति, सास, देवर ने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया।पीड़िता ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पति दिलशाद सास राबिया देवर शहजाद और आले हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



