झुंझुनू

तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर दिनेश सहारण का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे के बाईपास रोड़ पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा के सानिध्य में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर तेजा भक्त दिनेश सहारण फौजी ने 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर पदाधिकारियों द्वारा शाॉल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर चिड़ावा कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनिष थालौर, कपिल लाम्बा, हरिकृष्ण , संजय रणवां , मनोज सैनी , सिकंदर , अशोक कुमार एवं दिपक लाम्बा ने तेजाजी मन्दिर में सहयोग करने पर तेजा भक्त दिनेश सहारण का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button