बरेली

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन द्वारा संगठनात्मक गोष्ठी का आयोजन       

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो   
           
बरेली। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्र प्रथम की संगठनात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने भाग लिया।
संगोष्ठी का आयोजन महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं अध्यक्ष कॉमरेड अजय पांडे के मार्गदर्शन में हुआ। उप महामंत्री कॉमरेड नवीन्द्र कुमार ने कर्मचारियों से निडर होकर ईमानदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया तथा किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव या व्यवहार की जानकारी तुरंत संगठन को देने की बात कही।
क्षेत्रीय सचिव कॉमरेड पूजा कौशल एवं कॉमरेड विकास कुमार के प्रयासों से महिला एवं युवा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। सहायक महामंत्री कॉमरेड शैलेन्द्र गुप्ता ने संगठन की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया। संगोष्ठी को उपस्थित सदस्यों ने सफल एवं प्रेरणादायक बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button