बागपत
रोटरी इंटरनेशनल बड़ौत क्लब का इंटरसिटी कार्यक्रम सोमवार को ग्रैंड रिजॉर्ट में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : Rotary International के बड़ौत क्लब द्वारा इंटरसिटी कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बड़ौत नगर के समीप वाजिदपुर स्थित ग्रैंड रिजॉर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न रोटरी क्लबों के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी तथा न्यायपालिका से जुड़े अधिकारीगण भी सहभागिता करेंगे।
रोटरी बड़ौत क्लब के इमेज चेयरपर्सन प्रभात कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से सदस्य एवं अतिथियों का आगमन प्रारंभ होगा। स्वागत के उपरांत जलपान की व्यवस्था रहेगी। दोपहर में लंच के पश्चात विभिन्न सत्र आयोजित होंगे तथा कार्यक्रम शाम 4 बजे के बाद संपन्न होगा।
कार्यक्रम के चेयरमैन आलोक अग्रवाल एवं सेक्रेटरी राजन शर्मा हैं। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष गौरव चौधरी तथा सेक्रेटरी अखिल जैन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इंटरसिटी कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी की पब्लिक इमेज को सुदृढ़ करना, आपसी सौहार्द बढ़ाना, सदस्यों के बीच संवाद स्थापित करना तथा मान-सम्मान एवं परिचय को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आज संतोष ज्वैलर्स पर विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें आलोक अग्रवाल, नीरज गुप्ता, राजन शर्मा, गौरव चौधरी एवं संजय जैन उपस्थित



