झुंझुनू
हाथी पर सजी बारात किशोरपुरा में शाही लवाजमे में गाजे-बाजे से पहुंचा दूल्हा लोगो में चर्चा
कुमावत समाज में प्राचीन परम्परा और संस्कृति की अनूठी झलक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। जो सोच सकते हैं वो कर भी सकते हो, ऐसा ही एक सपना एक बीमार माँ ने पूरा कर दिखाया। किशोरपुरा गांव की कमला देवी कुमावत के एक पुत्री व दो पुत्र हैं वो शुरू से ही चाहती थी कि मेरी बेटी बेटों से कही कम नहीं रहे। उसको जुनून था कि मेरी बेटी की शादी में दूल्हा हाथी पर चढ़ कर तोरण मारे। गौरतलब है कि 20 फरवरी को श्रीमाधोपुर के हांसपुर से आई बारात ने किशोरपुरा में खास माहौल बना दिया जब दूल्हा राकेश विवाह स्थल हाथी पर सवार होकर पहुंचा तो गांव की गलियों में शाही अंदाज से निकली बारात को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी-घोड़ी ढोल- नगाड़ों के शाही लवाजमे से निकली बारात ने विवाह समारोह को यादगार बना दिया। दुल्हन काजोल के पिता सुभाष कुमावत माता कमला देवी भाई नवीन कुमावत व सुमित कुमावत की इस अनोखी पहल की ग्रामीणो ने सराहना की हैं। इस शाही लवाजमे की खासी चर्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद ऐसी शाही बारात देखने को मिली है। जिसने परंपरा और संस्कृति की शानदार झलक पेश की है।
शादी समारोह में गांव के वरिष्ठ गणमान्य लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार व आस-पास के कई प्रमुख लोग शामिल थे।


