रामपुर शाहबाद

बेस्ट माइंड सोसाइटी की मासिक बैठक शिक्षा के उद्देश्य पर हुई चर्चा

बच्चों को शिक्षित करने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बेस्ट माइंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह बैठक समिति के प्रधान कार्यालय मोहल्ला नालापार में हुई। इसमें शिक्षा के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश ने की। उन्होंने उन बच्चों को सहारा देने की बात कही जो पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पा रहे हैं। दिनेश ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षित करना है। सोसाइटी के प्रबंधक सचिव सुमित कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा मिलना उनका मौलिक अधिकार है। बैठक में सोसाइटी के प्रबंधक सचिव सुमित कुमार, उप प्रबंधक सचिव प्रेमवती देवी, अध्यक्ष दिनेश, उपाध्यक्ष यशपाल, कोषाध्यक्ष रोहन, सदस्य शीतल देवी और प्रीति देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button