Uncategorized

शीर्ष नक्सली देवजी ने किया ‘आत्मसमर्पण’

तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार!

सुकमा । नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति, जिसे देवजी के नाम से भी जाना जाता है, ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ हथियार डालकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह घटना माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ कई सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की बात भी संभावना है।
इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 में एक करोड रुपए से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर सामने आई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे आने की खबर सामने आई थी।
अब देवजी के तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि वर्ष 2025 से अब तक बीच-बीच में देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबर सामने आती रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button