खैरथल

जाट बहरोड मे शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक की मूर्ति का अनावरण  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा।  केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एवं राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रविवार को जाट बहरोड़ गांव में शहीद सुरेंद्र सिंह तक्षक जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान विधायक विराट नगर कुलदीप धनखड़, पूर्व सांसद अलवर करण सिंह यादव, पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान, प्रधान सुनीता गुप्ता, बन्ना राम मीणा, इंद्र यादव, अंजली यादव, अनूप यादव, पवन यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री, उपमुख्यमंत्री दिल्ली, राज्य स्वायत्त शासन मंत्री ने शहिद कि वीरांगना प्रतिज्ञा देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह तक्षक जी ने सैनिक जीवन में पूरा समर्पण दिया। उन्होंने कहा कि सेना में जाने के बाद जब फौजी अपनी वर्दी पहनता है तो निश्चित ही उसे गर्व और आत्मविश्वास महसूस होता है, साथ ही वर्दी हमें अनुशासन भी सिखाती है। इसीलिए हर युवा और ग्रामवासी जब भी शहीद की प्रतिमा के सामने से निकले या यहां आए तो याद रखे की एक सैनिक की ही भांति हमें भी अपने जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन लाना है तो जरूर आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये मूर्तियां हमारी विरासत हैं और हमें इन्हें संजोना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button