सिंगरौली

विकास की सड़क धंसी! वार्ड 40 में ट्रैक्टर फंसा

निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 40 में विकास कार्यों की वास्तविकता उस समय सामने आ गई जब लाल ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई। ट्रॉली का पहिया बीच सड़क में समा गया, जिससे वाहन एक ओर झुक गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पार्षद ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत के निर्देश
इसी क्रम में वार्ड की पार्षद सीमा जायसवाल ने डीएव्ही रोड की जर्जर हालत को लेकर स्थल निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। पार्षद ने कहा कि सड़क खराब होने से आम नागरिकों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम स्तर पर जल्द समाधान कराकर लोगों को राहत दिलाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। वहीं गांधी पथ मोहल्ले के निवासियों ने अब तक सीवर कार्य पूरा न होने को लेकर भी पार्षद और नगर निगम का ध्यान आकर्षित किया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क हाल ही में बनाई गई थी, इसके बावजूद इतनी जल्दी धंस जाना साफ तौर पर लापरवाही और घटिया निर्माण की ओर इशारा करता है। लोगों में भारी आक्रोश है और वे सिंगरौली नगर निगम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि जब सड़कें कुछ ही समय में बैठने लगें, तो विकास के दावे खोखले साबित होते हैं। क्या निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया था? क्या जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई होगी?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button