मेरठ

एमआईटी में युवा महोत्सव मृदंग-2026 में रॉकिंग परफॉर्मेंस

बैटल ऑफ बैंड की धुन से सांस्कृतिक संध्या सुरमई बनी

युवा-महोत्सव मृदंग-2026 में फैशन का तड़का

एमआईटी में वार्षिकोत्सव मृदंग-2026 की धूम, संगीत, नृत्य और फैशन का रंगारंग संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में वार्षिकोत्सव मृदंग-2026 का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय युवा महोत्सव मृदंग का उद्घाटन चीफ गेस्ट कर्नल सी.के शर्मा कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी मेरठ,चेयरमैन विष्णु शरण,निदेशक डॉ केएलए खान, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा,डीन एकेडमिक डॉ गौरव शर्मा,डॉ नीरज कांत शर्मा, डॉ संजय माथुर,अजय चौधरी ने संयुक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना, गणेश पूजा और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से मृदंग को नए आयाम पर पहुंचा दिया। छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक वेशभूषा, खानपान आदि के बारे में नृत्य की मदद से प्रस्तुत किया। युवा महोत्सव के अंतर्गत ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत ‘टॉयकाथॉन-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, प्राचीन वेदों और पारंपरिक खेलों पर आधारित खिलौने तैयार किए। इस पहल का उद्देश्य देश में घरेलू खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ विलुप्त हो रहे भारतीय खेलों को पुनर्जीवित करना था।
दोपहर में कार्यक्रम बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता रहा। जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 05 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बैंड्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी ने अपने-अपने बैंड बजाकर सुरों की महफिल का जादू बिखेरा, बैंड की धुन पर छात्र-छात्राओं ने घंटों डांस किया। शाम में सहज़ बैंड की विशेष परफॉर्मेंस ने बॉलीवुड गीतों पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। बैंड की धुन में छात्र-छात्राओं ने खूब मस्ती की और बार-बार तालियां बजाकर बैंड का उत्साह भी बढ़ाया।शाम को आयोजित फैशन शो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। फैशन शो में महिला सशक्तिकरण थीम्स — इंडो-वेस्टर्न, विभिन्न राज्यों के दुल्हन परिधान और अन्य आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने जब रैंप पर कदम रखा, तो पूरा कॉलेज  तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रैंप वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव के पहले दिन के समापन में डीजे नाइट में छात्रों ने जमकर डांस किया । मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि 24 फ़रवरी की रात हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस होगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button