ललितपुर

जिला जेल में बंद युवक से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने जिला जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने बंदी पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। पीडि़ता ने मामले की जांच, उपचार और सुरक्षा की मांग की है। तालाबपुरा निवासी शीला पत्नी स्व.कल्लन यादव के अनुसार उनका पुत्र गोलू उर्फ संजय एक वारंट के मामले में जिला जेल में बंद है। आरोप है कि 22 फरवरी 2026 की रात जेलर ने कथित रूप से एक ठेकेदार से मिलीभगत कर रुपये लेकर उनके पुत्र की बेरहमी से पिटाई करवा दी, जिससे उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। शिकायत में कहा गया है कि 23 फरवरी को पेशी के दौरान भी घायल हालत के बावजूद उसे अदालत में पेश नहीं किया गया और बाहर से ही तारीख लगवाकर वापस ले जाया गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि बंदी को संबंधित लोगों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीडि़ता ने मुख्यमंत्री लखनऊ स्थित कार्यालय, आईजी कानपुर मंडल तथा डीआईजी झांसी मंडल को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई, मेडिकलपरीक्षणऔर बंदीकीसुरक्षासुनिश्चित कराने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button