गोड्डा
7 थानेदारों का तबादला, हनवारा थाना प्रभारी बने ध्रुव कुमार

नेशनल न्यूज टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के कुल 7 थानों के प्रभारी पदों पर तबादला एवं पदस्थापन किया गया है। इसी क्रम में हनवारा थाना का नया प्रभारी ध्रुव कुमार को बनाया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध या गलत गतिविधि करने की सोचता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सूचना मिलते ही उसके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन थानों में तबादले और पदस्थापन
महागामा थाना प्रभारी — मनोज पाल, पथरगामा थाना प्रभारी — शिवदयाल सिंह, हनवारा थाना प्रभारी — ध्रुव कुमार, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी — राजन कुमार राम, बलबड्डा थाना प्रभारी — पंकज कुमार सिंह, बोआरीजोर थाना प्रभारी — आशीष कुमार यादव, बसंतराय थाना प्रभारी — रामदेव वर्मा बनायें गये है। इस तबादले के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आम जनता में नए थाना प्रभारियों को लेकर सुरक्षा और विश्वास की भावना भी देखी जा रही है।



