ओलंपियाड के मंच पर चमके एस आर इंटरनेशनल अकादमी के मेधावी छात्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। मिट्स्योर मास्टर्स ओलंपियाड 2025 द्वारा सीटीपीएस स्थित एसआर इंटरनेशनल अकादमी में आयोजित परीक्षा में पाँच दिसंबर 2025 को मैथ्स एवं छह दिसंबर 2025 को साइंस के मेधावी छात्र छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए राज्य-स्तरीय परीक्षा के लिए चयनित हुए।इस मौके पर राज्य स्तर पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय रैंक पाने वाले 54 होनहार मेधावी विद्यार्थीयों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल तथा कास्य मेडल के साथ प्रमाण पत्र एवं कैश वाउचर देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय स्तर पर मंगलवार को भी सम्मान समारोह आयोजित कर अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को भी गोल्ड मेडल तथा सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी परीक्षाएं छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम है।इससे विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक समझ और तैयारी का सही आकलन करने का अवसर मिलता है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक और प्रतिष्ठित परीक्षाओ का आयोजन हमारा विद्यालय निरंतर करता रहेगा।श्रीमति वर्मा ने कहा एसआर इंटरनेशनल अकादमी विद्यालय के सैकड़ो विधार्थियों ने सफलता अर्जित की।जब परिणाम सामने आया तो केवल हज़ारों में खास बने मेधावी छात्रों के चेहरे खिलखिला उठे। अभिभावक और विद्यालय परिवार भी अपने बच्चों की प्रतिभा पर गर्व महसूस कर रहे है।उन्होंने छात्र छात्राओं की सफलता पर अभिभावकों को भी बधाई दी और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



