मुरादाबाद

ससुर बना हैवान,पुत्रवधु से किया दुष्कर्म

पीड़िता की तहरीर पर 4 के खिलाफ केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

मुरादाबाद । महिला ने बताया कि रात के समय वह घर में अकेली थी तभी ससुर कृष्णपाल ने उसके साथ हैवानियत की। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यहां रहने वाली महिला की शादी अमरोहा जनपद के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुर ने ही अपनी पुत्रवधु की आबरू लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर ने महिला को किसी से शिकायत करने कर जान से मारने की भी दी। पीड़िता ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

दहेज की लगातार की जा रही थी मांग

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव घनसूरपुर बवनिया निवासी दुष्यंत पुत्र कृष्णपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में दो लाख और गहनों की मांग करने लगे कुछ माह बाद जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तब उसे सुसराल में तरह तरह से पीड़ा दी गई।

घर में अकेला पाकर ससुर ने की हैवानियत

महिला ने बताया कि बीती 12 मई को जेठ हरगोविंद,जेठानी नेमवती ने पति और ससुर के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद रात के समय उसे घर में अकेला देखकर ससुर कृष्णपाल ने महिला के साथ हैवानियत की। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button