पाकुड़

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Deputy Commissioner listened to the problems of the common people in the public court, directed for immediate action

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार के दौरान जमीन विवाद, अनुकंपा के आधार पर चौकीदार बहाली तथा विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों पर जांचोपरांत शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button