पाकुड़ में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण, जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम का सराहनीय प्रयास
Distribution of tricycles to the disabled in Pakur, a commendable effort by Julie Khristmani Hembram

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने दिव्यांग जनों के बीच हस्त चालित एवं बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल का वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने
अपने सम्बोधन में जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना समाज और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद का उद्देश्य जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभुकों को हस्त चालित ट्राई साइकिल के साथ-साथ बैटरी संचालित ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। लाभुकों ने कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में आवागमन सुगम होगा और वे अपने कार्यों को स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे। लाभार्थियों ने जिला परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली साबित होगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



