बागपत

विशेष साक्षात्कार: डॉ. राहुल कश्यप (MBBS, MD – रेडियोलॉजिस्ट)

 हीरा डायग्नोस्टिक, गुराना रोड, संगम सिनेमा के सामने, बड़ौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। बड़ौत में पिछले 35 वर्षों से ‘हीरा डायग्नोस्टिक’ स्वास्थ्य सेवाओं का एक विश्वसनीय नाम रहा है। इसकी नींव डॉ. राहुल कश्यप के पिता के.के. कश्यप ने रखी थी, जिन्होंने दशकों तक इसकी देखरेख करते हुए क्षेत्रवासियों को सटीक जांच सेवाएं प्रदान कीं।
पिछले 12 वर्षों से डॉ. राहुल कश्यप (MBBS, MD – रेडियोलॉजिस्ट) इस विरासत को आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
 अत्याधुनिक सुविधाएं अब बड़ौत में ही
डॉ. राहुल कश्यप बताते हैं कि हीरा डायग्नोस्टिक में अब आधुनिक मशीनों की सुविधा उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं:
 CT Scan – 16 Slice मशीन
 MRI – 1.5 Tesla हाई पावर मशीन
 डिजिटल एक्स-रे
 अल्ट्रासाउंड एवं कलर डॉप्लर
इन मशीनों की मदद से ब्रेन, स्पाइन, हड्डी, पेट, छाती और अन्य गंभीर बीमारियों का सटीक एवं त्वरित निदान संभव हो पा रहा है।
 प्रश्न: इन नई मशीनों से क्षेत्र को क्या लाभ होगा?
डॉ. राहुल कश्यप:
पहले गंभीर जांचों के लिए मरीजों को मेरठ या दिल्ली जाना पड़ता था। अब 16 स्लाइस CT और 1.5 टेस्ला MRI जैसी सुविधाएं बड़ौत में ही उपलब्ध हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, और बीमारी का पता जल्दी चल सकेगा।
 प्रश्न: 35 वर्षों की इस यात्रा को आप कैसे देखते हैं?
डॉ. राहुल कश्यप:
यह केवल एक डायग्नोस्टिक सेंटर नहीं, बल्कि विश्वास की परंपरा है। पिता जी ने जो नींव रखी, हम उसे आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ा रहे है।
35 वर्षों की मजबूत नींव, पिता श्री के.के. कश्यप की सेवा भावना और डॉ. राहुल कश्यप के 12 वर्षों के विशेषज्ञ अनुभव के साथ हीरा डायग्नोस्टिक आज बड़ौत में अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच का केंद्र बन चुका है।
अब क्षेत्रवासियों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं—
“सटीक जांच, आधुनिक तकनीक और भरोसे की परंपरा” यही है हीरा डायग्नोस्टिक की पहचान।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button