भरत पुर
फलदार पौधों की जानकारी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर के विद्यार्थियों को फलदार बगीचो की प्रायोगिक जानकारी दी गयी। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने कहा कि इस समय आम, कटहल नींबू आदि में फूल आने की अवस्था है। यदि फूल गिर रहे है तो इसे रोकना आवश्यक है। फूल व फल गिरने से रोकने के लिए प्लोनोफिक्स आधा मिली लीटर प्रति लीटर पानी के घोल का छिड़काव करना चाहिए। कटहल में फल बन गया है। इसलिए सिंचाई शुरू करे तथा 5 वर्ष से अधिक आयु के पौधे में 300 ग्राम यूरिया प्रति पौधा देवें। अमरूद व अनार में अम्बे बहार के फल नहीं लेने हो तो सिंचाई रोक दें। इससे इसका फूल गिर जायेगा ताकि मृग बहार की फलत अच्छी हो। जामुन व लिसोडा में मार्च में फूल आयेगा इसलिए इन फलों में सिंचाई नही करें।


