Uncategorized

बारिश के चलते 3 सितम्बर को गाज़ियाबाद में सभी स्कूल बंद रहेंगे

जिलाधिकारी ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार, 03 सितम्बर 2025 को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी  गाजियाबाद ओ पी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों अनुसार यह अवकाश कक्षा नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों—सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी शिक्षण संस्थानो पर लागू रहेगा।जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारी वर्षा से कई क्षेत्रों में जलभराव और भवनों को नुकसान की संभावना बनी हुई है। इसीलिए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया गया है।साथ ही सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को यह स्पष्ट आदेश दिया गया है कि किसी भी विद्यालय के जर्जर या क्षतिग्रस्त भवन में छात्रों को बैठने की अनुमति न दें। यदि किसी भी विद्यालय का भवन असुरक्षित स्थिति में है, तो उसकी सूचना तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और बिना आवश्यक कारण उन्हें बाहर न भेजें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button