धनबाद
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने जप्त कि एक काले रंग की थार किया लोयाबाद पुलिस के हवाले
Rural SP Kapil Chaudhary seized a black Thar and handed it over to Loyabad police.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। लोयाबाद मोड़ पर सोमवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बिना नंबर प्लेट का एक काला रंग थार गाड़ी को जब्त कर लोयाबाद पुलिस को हवाले कर दिया।अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट! दिन के करीब 12:30 बजे ग्रामीण एसपी बुथों का निरीक्षण कर धनबाद की ओर जा रहे थे कि उनकी नजर मोड़ पर खड़ी उक्त थार पर पड़ी ।ग्रामीण एसपी द्वारा थार जब्त किए जाने की खबर मिलते ही मौके पर लोयाबाद थाना के थाना प्रभारी पिकु प्रसाद पहुंच गए। एसपी ने थानेदार को जब्त थार के खिलाफ कार्रवाई की बात कह कर चले गए।उन्होंने थार में लगी लाइट व अन्य सामान को हटाने का भी निर्देश दिए ।थार पर एक महिला व एक बच्चा भी बैठा हुआ था। पुलिस द्वारा थार को जब्त कर लिए जाने के बाद उस पर सवार लोग दुसरी गाड़ी से अपने घर चले गए।



