साहेबगंज

मुख्यमंत्री जन-वन योजना एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर हुई बैठक,  डीएफओ प्रबल गर्ग ने ग्राम प्रधानों को बताई उनकी भूमिका. राजमहल एसडीओ व रेंजर ने वन संरक्षण पर दिया जोर

A meeting was held regarding the Chief Minister's Forest and Forest Project and fire safety. DFO Prabal Garg explained their roles to village heads. The Rajmahal Sub-Divisional Officer (SDO) and Ranger emphasized forest conservation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज तालझारी वन क्षेत्र कार्यालय,तालझारी में मुख्यमंत्री जन-वन योजना एवं वन अग्नि सुरक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जंगलों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा वन संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देना था। उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों को बताया गया कि जंगल में लगने वाली आग से वन संपदा,वन्यजीव एवं पर्यावरण को भारी क्षति होती है।सभी से अपील की गई कि वे न स्वयं जंगल में आग लगाएँ और न ही किसी को ऐसा करने दें।इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने सभी ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि यदि कहीं भी जंगल में आग लगने की सूचना मिले तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें,ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-वन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना जनसहभागिता के माध्यम से वन संरक्षण एवं संवर्धन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।वही राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि ग्राम प्रधान समाज की परंपरागत व्यवस्था है।जिनके माध्यम से सरकार की योजनाएं व सामाजिक सुधार की बातें जन-जन तक पहुंचती हैं।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान अपने इलाके
के वन क्षेत्र की निगरानी करें।वनों के संरक्षण व संवर्धन भी हम सबका कर्तव्य है।एसडीओ ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान जंगल व पेड़-पौधों को आग से जलने से बचाने के लिए गांव-गांव में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक करें।एसडीओ ने कहा कि वन विभाग की जमीन को लेकर कभी रैयत को कुछ परेशानी आती है।ऐसे में रैयत वन विभाग को अपनी ज़मीन का दस्तावेज प्रस्तुत कर उस डिस्प्यूट को समाप्त कर सकते हैं।लोग सरकार व वन विभाग की योजना से अपने जीवन मे खुशहाली लाएं।पर्यावरण प्रेमी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने गीतों एवं कविताओं के माध्यम से लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया।वहीं वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने ग्रामीणों को जंगल में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों एवं आग बुझाने की प्राथमिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।बैठक में वन बचाओ समिति के निदेशक दशरथ ठाकुर, वनपाल राणा रंजीत,वनरक्षी पप्पू यादव,अखलेश मरांडी,सुनील कुमार,अंकित झा सहित सभी ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button