जालौन

18 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन 

जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई। मजदूरों, कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आर एन गुबरेले ने बुधवार को जोरदार आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए श्रमिक हितों से जुड़े लंबित मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण मजदूर और कर्मचारी वर्ग गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा एवं आशा संगिनी बहनों को अब तक तय मानदेय का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें असंतोष है। वहीं संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर वेतन न मिलने, सेवा सुरक्षा का अभाव और नौकरी जाने का भय बना रहता है।
संगठन ने एनएचएम कर्मचारियों को बीमा सुविधा लागू करने, सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण व सम्मानजनक वेतन देने तथा 108 और 102 एंबुलेंस से हटाए गए कर्मचारियों की पुनः बहाली की मांग उठाई। इसके अलावा पटरी दुकानदारों, ई-रिक्शा चालकों और असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और स्थायी व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
भारतीय मजदूर संघ ने आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग की। साथ में जिला अध्यक्ष आर एन गुबरेले , आर के दुबे, धर्मेंद्र सिंह, शशिकांत अवस्थी अश्वनी वर्मा अशोक मिश्रा मयंक मिश्रा, विनय द्विवेदी, अवधेश झा हिमांशु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button