नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आज ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया है। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले उक्त विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए क्षेत्रीय नागरिक लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। इसमें बंथला चिरोड़ी रोड, चिरौड़ी कोतवालपुर संपर्क मार्ग, महमूदपुर राजपुर संपर्क मार्ग तथा श्मशान घाट संपर्क मार्ग शामिल हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया।
उक्त निर्माण उद्घाटन के इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बरसात के बाद बंथला-चिरोड़ी मार्ग के साथ-साथ गांवों के अन्य कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। सड़कें टूटने से नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मार्गों के निर्माण के लिए मांग की जा रही थी। आज जर्जर सड़कों और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों की शुरुआत कर दी गई हैं। इसी के साथ राजपुर गांव के ग्रामीणों की मांग पर वहां भी मार्ग निर्माण कार्य शुरू कराया गया हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी की संयुक्त अस्पताल में बेड बढ़ाने का कार्य भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।


