लातेहार

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर,एक घायल

Two bikes collide head-on, one injured

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच 22 स्थित बालूमाथ रेलवे ओभर ब्रिज के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे बाइक में सवार एक युवक राजू कुमार ( आयु- करीब 22 वर्ष, ग्राम गेरेन्जा) थाना बालूमाथ निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक बालूमाथ में पेंटर का काम करता है । बाइक से अपने घर गेरेन्जा जा रहा था ।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई । जिससे गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button