पाकुड़

मालपहाड़ी ओपी में होली और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Peace committee meeting concluded at Malpahari OP regarding Holi and Eid festival.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के मालपहाड़ी ओपी परिसर में 25 फरवरी 2026 को, आगामी होली और ईद पर्व को लेकर थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मुखियाओं, शांति समिति सदस्यों और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पवित्र होली महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। साथ ही सभी से पर्व के दौरान शराब से परहेज करने और किसी भी असामाजिक गतिविधि से बचने का आग्रह किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button