भरत पुर
भाजपा की बैठक में पीएम की सभा के लिए तैयारियों पर की चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। उपखण्ड क्षेत्र में भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक आज वुधवार को मण्डल कार्यालय बाछरैन में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पथैना, जिला महामंत्री डागुर सिंह, शेर सिंह धरसोनी विधानसभा प्रभारी अमर सिंह राजपूत,लक्ष्मण सिंह सूवेदार एवं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरवीर चोंधरी रहें। जहां ग्रामीण मंडल की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से 28 फरवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर पुष्कर आगमन को लेकर चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में अजमेर जाने की व्यवस्थाओं के साथ चलने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री की सभा के कार्यक्रम में अनुशासित तरीके से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सभा के कार्यक्रम में एतिहासिक बनाने में सभी से पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग की अपील की गई। भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक में गौरव सिंह सरपंच जिला उपाध्यक्ष (प्रभारी वैर विधानसभा) वीरेंन्द सिंह फौजदार,जमुना लाल मीना, सत्यप्रकाश शर्मा, देशराज सिंह दीवली, रामभरोसी शर्मा आदि सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


