भरत पुर

अज्ञात चोरो ने की चैन स्नेचिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर । भुसावर कस्बे में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। कबाड़ी की दुकान संचालित करने वाली बुजुर्ग महिला के गले से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान पूर्व पार्षद सुशीला पहाड़िया पत्नी स्वर्गीय रोशनलाल पहाड़िया के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत भुसावर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। साथ ही सीओ वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने जाप्ता के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध बिना नंबर की बाइक पर सवार थे। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button