रेलवन (RailOne)” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी आवश्यकताओं हेतु एकीकृत एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच, 01 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप चरणबद्ध रूप से निरस्त
“RailOne” App – Unified and user-friendly platform for all railway ticketing needs, UTS on Mobile App to be phased out from 01 March 2026

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
कोलकाता। उपनगरीय यात्रियों को अब विभिन्न मोबाइल ऐप्स के बीच उपयुक्त विकल्प खोजने की आवश्यकता नहीं होगी। अब तक उपयोग में रहा UTS on Mobile ऐप, सर्वसमावेशी एवं एकीकृत RailOne ऐप को स्थान दे रहा है, जो रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” के रूप में विकसित किया गया है। RailOne ऐप के व्यापक प्रसार एवं उपयोग को देखते हुए, UTS on Mobile ऐप को दिनांक 01 मार्च 2026 से चरणबद्ध रूप से निरस्त (de-commission) करने का निर्णय लिया गया है। Eastern Railway के Howrah division एवं Sealdah division के उपनगरीय यात्री तथा Asansol division एवं Malda division के दैनिक यात्री, जो अब तक UTS on Mobile ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट क्रय करते रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे शीघ्र ही RailOne ऐप डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें। RailOne ऐप का इंटरफेस अत्यंत सरल एवं स्वचालित मार्गदर्शित (auto-guided) है। लॉग-इन से लेकर अनारक्षित यात्रा टिकट क्रय करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया सहज एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल है। यात्री पहले RailOne ऐप में पंजीकरण करें, तत्पश्चात लॉग-इन कर अपनी आवश्यकता अनुसार आरक्षित अथवा अनारक्षित टिकट का चयन कर सकते हैं। इच्छित गंतव्य के लिए अनारक्षित ई-टिकट भी सरलता से प्राप्त किया जा सकता है। RailOne ऐप एक समग्र, सर्वसमावेशी एवं डिजिटल मंच है, जो Android Play Store एवं iOS App Store पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध है। ऐप के माध्यम से उपलब्ध प्रमुख सेवाएं—
अनारक्षित UTS टिकट — दैनिक एवं मासिक सीजन टिकट
आरक्षित यात्रा टिकट
प्लेटफॉर्म टिकट
लाइव ट्रेन ट्रैकिंग
शिकायत निवारण सुविधा
ई-कैटरिंग सेवा
कुली (पोर्टर) बुकिंग
अंतिम-मील टैक्सी सेवा सहित अन्य सुविधाएं
यात्रियों से अनुरोध है कि वे RailOne ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा निर्बाध डिजिटल टिकटिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए हरित, पारदर्शी एवं दक्ष रेल प्रणाली के निर्माण में अपना योगदान साझा किया



