बरेली

राजश्री कालेज के 17वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थान परिसर में तीन दिवसीय 17 वें स्थापना दिवस ’’आह्वान-2026’’ का उद्घाटन किया , छात्र-छात्राओं से खचाखच भरे पंडाल में मुख्य अतिथि नवाबगंज विधानसभा के विधायक डॉ0 एम0 पी0 आर्य, संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयर पर्सन डॉ0 मोनिका अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर  तूलिका अग्रवाल स्वरूप, सी0ओ0ओ0 ऋषभ बंसल, ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार अग्रवाल , पीयूष गुप्ता ने मां सरस्वती का दीप-प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया।
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने स्थापना दिवस की आधिकारिक घोषणा करते हुये अपने सम्बोधन में बताया कि यह सभी छात्र-छात्राओं के वर्ष भर के परिश्रम एवं उपलब्धियों के जश्न मनाने का दिन है।  वाइस चेयरपर्सन डॉ0 मोनिका अग्रवाल ने लगातार सफलता की ओर बढ़़ते हुए छात्र-छात्राओं के परिश्रम की प्रशंसा की और जीवन में अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत् रहने को प्रेरित किया। एकेडमिक एडवाइजर  तूलिका अग्रवाल स्वरूप ने वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते तकनीकि आधारित विकास जैसे- ए0आई0, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस के क्षेत्र में कार्यरत छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की दिशा दी और इसकी सामाजिक, आर्थिक एवं सामरिक उपयोगिता पर चर्चा की।
इस अवसर पर राजश्री ग्रुप में संचालित विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं को मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे स्किट, सिंगिंग, ग्रुप डांस, रंगोली, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, वेब ऑफ डान्स सहित प्रबन्धन और तकनीकि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके परिणाम समापन समारोह में घोषित किये जायेंगे।
समारोह के द्वितीय दिवस वृहस्पतिवार को स्टार नाइट का आयोजन किया जायेगा जिसमें अपराह्न सत्र में सिने जगत से मशहूर पार्श्व गायक, पद्मश्री कैलाश खेर समारोह में उपस्थित दर्शकों, छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को प्रोस्ताहित करेगें , सायंकालीन सत्र में भारतीय गायिका असीस कौर अपने स्वरों का जादू बिखेरेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button