हापुड़

दिल्ली सहित एनसीआर में बिकने के लिए तैयार 13 कुंटल रंगीन कचरी  जब्त…

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी)- होली के पर्व पर दिल्ली और एनसीआर में बिकने के लिए तैयार हुई सिंथेटिक कचरी , पापड़ के गोदाम पर हापुड़ के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी छापामार कार्यवाही की है। हापुड के खाद्य सुरक्षा विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार ने टीम के साथ मिलकर  गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के शाहपुर में एक घर में छापा मार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में रंगीन कचरी बरामद की है । यह कार्यवाही गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित नाजिम कॉलोनी में एक मकान पर की गई ।
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लगभग 13 कुंटल रंगीन कचरी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस कचरी में अत्यधिक मात्रा में सिंथेटिक रंग का इस्तेमाल किया गया था । खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि राशिद नामक व्यक्ति के मकान से लगभग 13 कुंटल रंगीन कचरी बरामद हुई है। बरामद कचरी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। यह कचरी दिल्ली और एनसीआर सहित  विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति के लिए तैयार की जा रही थी । विभाग ने पूरे माल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। होली के त्योहार को देखते हुए विभाग की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

खाद्य विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि , एक सूचना के आधार पर एक मकान में छापामार कार्यवाही करते हुए 13 कुंटल कचरी को जब्त किया गया है । सैंपल भरकर प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है ।त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता से अपील है कि रंगीन कचरी न खाएं , यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button