बरेली

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव रामपुरा कमन में होली एवं ईद को लेकर हुई बैठक

पीस कमेटी पदाधिकारी, एसडीएम फरीदपुर, क्षेत्रा अधिकारी फरीदपुर रहे मौजूद.                                         

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव रामपुर कमन में गुरुवार को देर शाम प्राथमिक विद्यालय में शांति एवं भाईचारा कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्राधिकारी फरीदपुर एवं एसडीएम फरीदपुर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है और ना ही किसी को शांति व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देना है अगर कोई असमाजिक तत्व किसी भी जाति मजहब धर्म का हो अगर उसने होली के त्यौहार एवं रमजान और आने वाली ईद पर कोई भी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन उसे खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा यहां बता दें कि रामपुरा कमन विगत 2018 को हुए धार्मिक विवाद के कारण बहुत ही संवेदनशील गांव की श्रेणी में आता है ,थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें और आने वाले त्योहार बहुत ही सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं बैठक में ग्राम प्रधान एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहे मीटिंग की समाप्ति पर क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह एवं एसडीएम फरीदपुर ने सभी ग्राम वासियों को होली एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button