हापुड़

14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न…

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ – आगामी 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आज जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की मुख्य बातें:

माननीय अजय कुमार सिंह प्रथम (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़) व
संचालन श्री हनी गोयल (अपर जिला जज/नोडल अधिकारी) एवं श्री सौरभ कुमार वर्मा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा बैंक से संबंधित लंबित मामलों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करनेवाले लिए बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक की । बैठक के दौरान हनी गोयल (अपर जिला जज/नोडल ने सभी उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंक से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित करें। आम जनता को लोक अदालत के माध्यम से सुलभ न्याय दिलाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं। बैंक रिकवरी मामलों में आपसी सुलह को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शीशपाल सिंह (लीड बैंक मैनेजर) तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल रहे ।

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे अपने लंबित शमनीय (Compounded) विवादों और बैंक मामलों का निस्तारण कराने के लिए 14 मार्च 2026 को लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button