गोड्डा
हवाई मार्ग से पौड़ैयाहाट आ रहे हैं मुख्यमंत्री : प्रेमनंदन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि जिला अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी स्तर के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समर्थकों को सूचित किया जाता है कि 27 फरवरी 2026 को 12.30 बजे पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम सोनडीहा के गोचर मैदान में मुख्यमंत्री सह पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन का आगमन हवाई मार्ग द्वारा होना तय है। आगमन के उपरान्त विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र की शादी समारोह, बोहरा में भाग लेंगे। अतः सभी साथियों से आग्रह है कि शुक्रवार को भारी संख्या में झंडा बैनर के साथ 12.00 बजे तक सोनडीहा गौचर मैदान पहुंचने का कष्ट करेंगे।



