ललितपुर

कीचड़ और जलभराव से परेशान जुगपुरा वासी

जिलाधिकारी से लगाई पक्की सड़क की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जुगपुरा के निवासियों ने क्षेत्र में पक्की सड़क न होने के कारण जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। निवासियों का कहना है कि सड़क के अभाव में पूरा रास्ता कीचड़ से भरा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों और आम लोगों का निकलना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मेन नहर व संदीप रजक के मकान से लेकर प्रमोद प्रजापति के मकान तक की सड़क पूरी तरह कच्ची है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं। आवागमन के लिए यह एकमात्र रास्ता है, जिसकी हालत वर्तमान में अत्यंत दयनीय है। ज्ञापन पर हीराबाई लोधी, राजकुमारी यादव, प्रेमा बाई और अन्य महिलाओं सहित समस्त मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द यहाँ पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button