हापुड़

स्ट्रीट डॉग लवर भीड़ ने आवारा कुत्ते की मौत पर ड्राइवर की करी पिटाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग लवर भीड़ द्वारा एक कार ड्राइवर को पीटने का मामला सामने आया है । एक आवारा कुत्ते की मौत ने मोहल्ले में हंगामा मचा दिया । यह घटना हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार की है, जहां एक स्कूली वैन के टायर के नीचे आने से एक आवारा कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद कुछ स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, और उन्होंने वैन चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी ।  इस मामले की किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी । वीडियो में साफ देख सकते हैं कि , गुस्साई भीड़ ने वैन चालक को गाड़ी से खींचकर सड़क पर जमकर पीटना शुरू कर दिया । वैन चालक की चीख-पुकार सुनकर कुछ राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उन पर भी हमला बोल दिया। यह सारा तमाशा उस समय और भयावह हो गया, जब कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ तथाकथित डॉग लवर्स ने चालक को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा अनजाने में हुआ था, और चालक की कोई गलती नहीं थी। फिर भी, भीड़ ने बिना सोचे-समझे कानून को अपने हाथ में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात को काबू में किया और चालक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकाला। हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button