जिलापंचायत के वार्षिक लाइसेंस शुल्क का विरोध
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा लिया जाने वाले वार्षिक शुल्क का डुण्डा के ब्यापारियों नें खुलकर विरोध किया । ब्यापारियों का कहना था कि जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा हमें किसी प्रकार सुविधा उपलब्ध नही करवाई जाती हैं ।तो फिर शुल्क किस बात का लिया जा रहा है ? वहीं शुल्क संग्रह को आये जिला पंचायत कर्मीयो का कहना था कि ये जिला पंचायत अधीन ब्यवसाय करनें वालों सें लाइसेंस शुल्क के रूप में छोटे ब्यवसायों सें मात्र 500 रूपये लिए जा रहे है । छोटे व बडे़ ब्यवसायों का शुल्क बोर्ड द्वारा निर्धारित होता हैं जिसे वर्ष में एक बार ही देना होता है । वहीं जिलापंचायत कर्मियों ने बताया कि जिला पंचायत के मध्यम से कस्बों में छ : माह तक सफाई व्यवस्था हेतु कर्मचारी नियुक्त किया जाता है , । शौचालय की भी ब्यवस्था की जाती है । वहीं ब्यापारियों नें जिलापंचायत कर्मियों के दावों को शीरे से नाकार दिया ।


