बरेली

वेतन न मिलने को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मियों का प्रदर्शन

शासनादेश के बाद खत्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। पोर्टल पर संपत्ति की सूचना न देने वाले पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों का जनवरी महीने का वेतन रोक लिया गया है। अब फरवरी का वेतन भी रुकने की आशंका गहरा गई है। इसके विरोध में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रांतीय खंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग अभी एसआईआर की ड्यूटी कर रहे हैं। इसके चलते बहुत से कर्मचारी अपना विवरण नहीं दे पाए हैं। जल्द वेतन जारी करने की मांग की गई। वहीं नया शासनादेश आने के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। शासनादेश के अनुसार अब मार्च तक कर्मचारी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे सकते है।
प्रदर्शनकारियों में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाठक, जिला मंत्री विकास सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी रामगोपाल, रामकिशोर सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button