ललितपुर

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

वरिष्ठजनों के साथ युवा साथी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें : डा.विनय सोनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

ललितपुर। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई एवं नगर इकाई का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन तालाबपुरा में मुख्य अतिथि वरिष्ठ फिजीशियन डा. विनय सोनी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने विस्तार से स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से सभी स्वर्णकार बंधुओं को जानकारी दी। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने स्वर्णकार समाज के वरिष्ठजनों जिनमे नवल किशोर सोनी, शिवचरण सोनी, मथुराप्रसाद सोनी, प्रकाश नारायण ड्योडिया, अनिल सोनी, देवेंद्र कौशल, महेश सोनी, चंद्रशेखर सोनी, अजय सोनी, संजय ड्योडिया आदि सभी वरिष्ठजनों का माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डा.विनय सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज आज व्यापारिक क्षेत्र के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो या प्रशासनिक क्षेत्र। इस दौरान नवल किशोर सोनी, शिवचरण सोनी, अनिल सोनी, प्रकाश ड्योडिया ने भी संबोधित किया। संचालन विशिष्ट आमंत्रित अतिथि पं.बृजमोहन संज्ञा ने व आभार प्रदेश उपाध्यक्ष मथुराप्रसाद सोनी एवं जिलाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी ने संयुक्त रूप से जताया। इस दौरान मथुराप्रसाद सोनी, नवलकिशोर सोनी, राजेंद्र तामिया, सुशील सोनी, शिवचरण सोनी, अनिल सोनी, प्रकाश नारायण ड्योडिया, देवेंद्र कौशल, अजय सोनी, वीरेंद्र सोनी, संजय ड्योडिया, महेश सोनी, चंद्रशेखर सोनी, राकेश तामिया, जगदीश सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, कमल सोनी, कृष्णकांत सोनी, पंकज सोनी, राजेश सोनी, दीपक सोनी, शरदचंद्र सोनी, अजय तामिया, शिवशंकर सोनी, जीतू सोनी, ऋषि सोनी, रामबाबू सोनी, शैलेश सोनी, धर्मेंद्र सोनी, अंकित सोनी, विवेक सोनी, करण सोनी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button