सिंगरौली

पी.एम. आवास कॉलोनी में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी स्थित पी.एम. आवास कॉलोनी में घर की खिड़की तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी व टेबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये का चोरी गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 22–24 फरवरी के बीच मकान क्रमांक 3/2 में चोरी की घटना हुई थी। फरियादी अमन अग्रहरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर सूचना के आधार पर प्रिन्स गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी लक्की सिंह गहरवार के साथ चोरी करना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बैढ़न के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button