बरेली
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने होली के दृष्टिगत सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ की बैठक
होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए में होली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन विभाग उत्तर प्रदेश,धर्मपाल सिंह ने आज सर्किट हाउस में होली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के साथ बैठक की ।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि होली के अवसर पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो,रंग खेलने के समय निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति जनपदवासियों को मिलती रहें।
पूर्ति विभाग से मिलने वाला राशन वितरण नियमित रूप से समय के अंतर्गत करवाने के भी निर्देश दिए गए ।
त्यौहार के समय में अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड की गाड़ियाे की उपलब्धता तहसील स्तर पर भी बनाए रखने एवं विपरीत स्थिति से निपटने हेतु तैयारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है,सभी लोग गिले शिकवे को भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को अच्छे से मनाए।




