पाकुड़
महेशपुर के कोलावरी एवं नारगीटोला में योग शिविर आयोजित
Yoga camps organized in Kolavri and Nargitola of Maheshpur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत अंतर्गत कोलावरी एवं नारगीटोला गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट जागृति के तहत 28 फरवरी तक विशेष कार्ययोजना के अंतर्गत इन पंचायतों में नियमित आयुष एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा कई बीमारियों से बचाव संभव है।



