खेलखैरथल

26 वा निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल और अनुशासन का प्रेरणादायक आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक चेतना मानवीय मूल्यो और खेल भावना के दिव्य समन्वय को साकार करते हुए 26वें बाबा गुरु वचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा की पावन धरा पर अत्यंत श्रद्धा अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ इस टूर्नामेंट की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में रखी गई थी
 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 24 श्रेष्ठ टीम में सहभागिता कर रही है इनमें पंजाब ,उत्तर प्रदेश, बिहार ,राजस्थान ,जम्मू, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा महाराष्ट्र ,उड़ीसा कोलकाता ,गुजरात ,दिल्ली एवं दिल्ली एन सी आर से आए युवा खिलाड़ी खेल के माध्यम से अनुशासन संयम और मातृभाव का संजीव परिचय प्रस्तुत कर रहे हैं
इस विशाल आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है इस भव्य आयोजन में संत निरंकारी मंडल की प्रधान श्रीमती राजकुमारी जी तथा केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी की गरिमामय  उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारता है, बल्कि आत्म संयम ,एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी दृढ़ करता है टूर्नामेंट के सुचारू और सफल संचालन के लिए व्यापक प्रबंध भी किए गए प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा हेतु आवास, चिकित्सा ,सेवाएं, जलपान ,आपातकालीन सहायता सुरक्षा एवं पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है
यह जानकारी कविता आहूजा
मीडिया सहायक,संत निरंकारी केंद्र खैरथल ने दी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button