बाराबंकी

हरे भरे फलदार पेड़ पर चला लकडकट्टो का आरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। हैदरगढ़ सरकार एक ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी वनमाफियों से मिलीभगत कर हरे भरे पेड़ की परमिट जारी कर हरियाली कर नष्ट करने पर आमादा हैं।भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतादी) के जिलाध्यक्ष ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। जिला अध्यक्ष विधि चंद यादव ने बताया कि हैदरगढ़ व सुबेहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हरे-भरे आम , महुवा गुलर , जामुन के पेड़ की कटान कर खुलेआम ट्रेक्टर व पिकप पर लादकर आरामशीन ठेकी पर डंप की जा रही है। पुलिस व वन विभाग के अधिकारी परमिट का हवाला देकर मौन धारण किए हैं। कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन ( राष्ट्रीयतावादी) के जिलाध्यक्ष विधि चंद यादव ने हरे पेड़ों की कटान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने वन संरक्षक, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर अवैध कटान पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है।
विशेष रूप से देसी आम के ऐसे पेड़ों को काटा जा रहा है जिन पर बौर और फल आने शुरू हो गए थे। वर्तमान में बम्हरौली और बहरामपुर गांवों में बौर व फलदार आम व जामुन के दर्जनों फलदार पेड़ों को काटा गया है।
ठेकेदारों का कहना है कि उनके पास कटान का परमिट है, लेकिन इसमें यह नहीं दर्शाया गया है कि पेड़ सूखे थे या हरे सिर्फ यह दर्शा दिया कि यह पेड़ विकास कार्य में बाधा बन रहे थे। इसलिए परमिट जारी की जा रही है आरोप है कि गलत कारण दिखाकर परमिट जारी किए गए। काटे गए पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप से तेज रफ्तार में ढोया जा रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विधि चंद यादव ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि गलत तरीके से परमिट जारी करवाने में भूमिका निभाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे अवैध कटान पर अंकुश लगाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button