
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे पर बुलेट ट्रेन में सफर किया और अपने अनुभव बयान किए। उनहोंने कहा कि यह स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने यूपी में निवेश के लिए अब तक कई कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर साइन किए।
सीएम योगी ने जापान की बुलेट ट्रेन में भी सफर किया और अपने अनुभव बयान किए।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहा था।
यामानाशी में मैंने जापान की उन्नत रउटअॠछएश् ट्रेन का अनुभव किया, जो अगली पीढ़ी की उच्च गति प्रणाली है और 500 किमी/घंटा तक की गति प्राप्त कर सकती है। यह स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है।
असाधारण गति पर भी यात्रा सुगम और उल्लेखनीय रूप से स्थिर रही, जो नवाचार और दीर्घकालिक अवसंरचना उत्कृष्टता के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दशार्ती है।
जब प्रौद्योगिकी इतनी तेजी से आगे बढ़ती है, तो भविष्य पहले से कहीं अधिक निकट प्रतीत होता है।
सीएम योगी जापान में कई कंपनियों के सीईओ से मिले और यूपी में निवेश पर चर्चा की



