खैरथल
महावर नवयुवक मंडल का होली मिलन समारोह तीन मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल का 38 वां होली मिलन समारोह व वार्षिकोत्सव 3 मार्च मंगलवार को शहर के मातौर रोड स्थित महावर भवन में आयोजित होगा।
मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव महावर ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना व दीप प्रज्ज्वलन से किया जाएगा। समारोह में इश वंदना, वार्षिक प्रतिवेदन, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारितोषक वितरण, जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में लक्की ड्रा विशेष आकर्षण होगा। उन्होंने बताया की एक जनवरी से 31 दिसम्बर 2025 तक सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष दिसम्बर 25 तक परिवार में कन्या जन्म होने पर दम्पत्ती का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया की शैक्षणिक, कन्या जन्म के दस्तावेज महावर भवन में लिए जा रहे है।गौरव गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर पुलिस महानिरीक्षक रमाकांत गुप्ता होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए दिनेश गुप्ता प्रांतीय वित्त सचिव भारत विकास परिषद, अजय गुप्ता अध्यक्ष तिजारा, आशीष गुप्ता भिवाड़ी होंगे जबकि अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश गुप्ता गोतोली वाले करेंगे।

