रामपुर शाहबाद
बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का थमा दामन साइकिल पर हुए सवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । रामपुर की राजनीति से जुड़े बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर पूर्व जिला प्रभारी रहे राजकुमार सिंह सागर और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि राजकुमार सागर बसपा में जिला महासचिव, सेक्टर प्रभारी भी रह चुके हैं। लखनऊ में जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की है जिस दौरान उनके साथ बहुजन समाज पार्टी में रहे पूर्व दर्जा मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर एवं पूर्व जिलापंचायत प्रत्याशी कन्हैया लाल कश्यप भी मौजूद रहे। बताया गया है कि इस जानकारी से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है जिस बाबत सूचना से लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देना भी शुरू कर दिया है। और जल्द ही राजकुमार सागर एवं मनोज पांडेय पी डी ए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।



