रामपुर शाहबाद
रंगभरी एकादशी पर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के साथ खेली फूलों की होली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रंगभरी एकादशी के अवसर पर नगर की शिव भक्त महिलाओं ने मनोकामना मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के साथ फूलों की होली खेली और होली के गीत गाकर आनंद भी उठाया। आपको बता दें कि रंगभरी एकादशी पर मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है,जिसे काशी में तो विशेष रूप से ही मनाया जाता है। इस दिन महादेव माता गौरी का गौना कराकर पहली बार काशी लाए थे, इसलिए भक्त शिवजी को गुलाल अर्पित कर उनके साथ होली खेलते हैं। नगर शाहबाद की महिलाओं ने भी शिव भक्ति में डूब कर भगवान भोलेनाथ को गुलाल का तिलक लगाया और उनके साथ फूलों की होली खेली।



