पाकुड़

पाकुड़ नगर परिषद में शबरी पाल की शानदार जीत, पावन भगत ने दी जीत की बधाई

Shabri Pal's landslide victory in Pakur Municipal Council, Pawan Bhagat congratulated him on the victory

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखण्ड में हुए नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र से शबरी पाल को विजयी घोषित किया गया है। शबरी पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलीना सुल्ताना को 2353 मतों के अंतर से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। मतगणना के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विजय की घोषणा के पश्चात कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने शबरी पाल को बधाई दी। बधाई देने वालों में पवन भगत, प्राची चौधरी, इमरान सिंह गुजराल तथा अभी दास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के विकास और नई दिशा की उम्मीद के रूप में देखा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button