शामली
नलकूपों पर चोरी की वारदातों से नवनियुक्त चौकी प्रभारी का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के स्थानांतरण के तुरंत बाद नियुक्त चौकी प्रभारी भूप सिंह की तैनाती का बदमाशों ने ग्रहण लगा दिया है। रात्रि मे नियुक्ति की खबर प्रसारित होते ही बदमाशों ने सकौती के जंगल में एक दर्जन किसानों के खेतो मे तोडफोड की और मोटर, स्टार्टर, तेल, कीटनाशक, पंखे, केि बल सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। घटना के बाद से किसानों मे खौंफ का वातावरण बना हुआ है।
चौसाना चौकी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, विगत सप्ताह हनुमान धाम व अन्य स्थानों पर हुई चोरी की वारदात अभी खुली भी नही थी। उससे पहले ही बदमाशों ने पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश कर दी हैं। सकौती के जंगल मे बीतीरात्रि कुल्हाडी लिये बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतोसे 50 मीटर केबिल, मोटर, दो पंखे, स्टार्टर, तीन हजार की कीटनाशक, स्टार्टर का तेल सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। बदमाशों ने छह खेतो मे बने कमरो की दीवारो का तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीडित किसानों ने बताया कि मंगलवार की सुबह खेत मे जाने पर चोरी का पता लगा। किसानों को अपने खेतो सेबदमाशों की कुल्हाडी, टॉर्च, पेंकस सहित अन्य उपकरण मिले है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में आक्रोश और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पीडित किसानों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को शिकायतीपत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।


