ललितपुर

जाखलौन में युवाओं ने मनाया शौर्य दीपोत्सव

1100 दीपों से जगमगाया रामराजा मंदिर

ट्रस्ट ने सहारिया परिवारों को बांटे 100 कंबल और 300 से अधिक मिठाई के डिब्बे
शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। दीपावली के पावन पर्व पर कस्बे के युवाओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। युवा सनातन समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शौर्य दीपोत्सव एवं कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने आदिवासी सहारिया परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान खुशीपुरा मोहल्ले में जरूरतमंद परिवारों को करीब एक सैकड़ा कंबल और 300 से अधिक मिठाई के डिब्बों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष सूर्यकांत तिवारी ने बस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा आदिवासी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की कोचिंग में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि समिति भविष्य में नारी सम्मान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों को लेकर भी अभियान चलाएगी।1100 दीपों से सैनिकों के सम्मान में जगमगाया रामराजा मंदिरकार्यक्रम के दूसरे चरण में सायंकाल शौर्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज हम सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना रहे हैं, तो इसके पीछे देश के सैनिकों और सुरक्षा बलों का त्याग, समर्पण और अदम्य साहस है। हमें उनके योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए कस्बे के निवासियों एवं युवाओं ने रामराजा मंदिर में 1100 से अधिक दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान समिति अध्यक्ष सूर्यकांत तिवारी, पूर्व प्रधान आलापुर कुं.महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला (पप्पू राजा), सुरेश प्रकाश कौंते, नीलेश नायक, राहुल प्रजापति, अजय, यज्ञदेव तिवारी, रंजीत प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, प्रहलाद तिवारी, पुष्पेंद्र यादव, आयुष साहू, रूपांस साहू, विवेक प्रजापति, छोटू यादव, चंद्रभान ठाकुर, पिंकू सैनी, नीलेश चंदेल, विकास तिवारी, रामेश्वर रजक, संजय रजक, सचिन साहू, पंकज साहू, अम्बर यादव, दीपेश यादव, गौरव यादव, प्रिंस यादव, साकेत रजक, वीरेंद्र कुशवाहा, सक्षम, देवांस विश्वकर्मा, अनुज सेन, अंशुल रजक, विकास रजक एवं शकुन जिज्जी सहित समिति के अन्य सदस्य और कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button